फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शक्त टेंपोचालक की गोली मारकर हत्या

Mon, 16 Feb 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
नि:शक्त टेंपोचालक को सोमवार की देर शाम कुछ लोगों ने गोली मार दी। राहगीरों ने समाजवादी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ताम्रबनी निवासी विनय द्विवेदी पुत्र संतोष अपने बहनोई की टेंपो चलाकर घर में अपनी मां राजरानी के साथ रहता था। विनय इकलौता पुत्र था और एक पैर से निशक्त था। किसी दुर्घटना में उसने अपना दायां पैर गवां दिया था।

बताया जाता है कि सोमवार को वह देर शाम लगभग पौने सात बजे गांव से चकजाफर टेंपो से जा रहा था। रास्ते में गांव से चंद कदम की दूरी पर पैदल जा रहे दो लोगों ने टेंपो रुकवाई। टेंपों में तब सिर्फ विनय ही था। जैसे ही विनय ने टेंपो रोकी,
विज्ञापन


उन लोगों ने तमंचे से सटाकर उसके पेट के पास गोली मारी, जिससे वह गिर पड़ा। आसपास के लोग दौड़े तो उसने अपना नामपता बताया और बेहोश हो गया। गोली मारने के बाद दोनों युवक पगडंडी के सहारे असोह गांव की तरफ भाग निकले।

लोगों ने समाजवादी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर सीओ सिटी श्रीपाल और कोतवाल केपी दुबे भी पहुंच गए। कोतवाल का कहना है कि अभी यह पता नहीं चल

पा रहा है कि हत्या क्यों की गई, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। वहीं मृतक के गांव के लोगों का कहना था कि विनय काफी सीधा था और इस स्थिति में नहीं था कि वह किसी से झगड़ा कर सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें