फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शक्त टेंपो चालक की हत्या के पीछे कहीं संपत्ति तो नहीं!

Tue, 17 Feb 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
नि:शक्त टेंपो चालक की मौत की गुत्थी सुलझाने में दूसरे दिन भी पुलिस नाकाम रही। एसपी पवन कुमार ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि मृतक का आपराधिक इतिहास तो नहीं। साथ ही संपत्ति को लेकर भी कहीं हत्या नहीं हुई, इस बिंदु का भी तफ्तीश में ध्यान में रखा जाएगा।
विज्ञापन


बीती शाम सोमवार को कोतवाली अंतर्गत कसहाई निवासी एक पैर से नि:शक्त टेंपोचालक विनय द्विवेदी पुत्र संतोष की हत्या कर दी गई थी। हत्या तब की गई जब वह अपने ताम्रबनी निवासी जीजा के घर से अपने घर कसहाई जा रहा था। ताम्रबनी और चकजाफर के बीच उसकी टेंपो रोककर दो युवकों ने पेट में गोली मार दी थी।

जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। एक नि:शक्त टेंपोचालक की हत्या क्यों की गई, इस पर चर्चाएं होती रहीं।  मृतक के परिवार में एक विवाहित बहन और मां राजरानी है। मोहल्लेवालों का कहना है कि युवक शांत प्रकृति का था। हालांकि यह जरूर कहना था कि यह कुछ नशा करता था।
विज्ञापन


जेब में सात सौ रुपये व मोबाइल मिलने से लूट के लिए हत्या करना भी कारण नहीं हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, विनय के नाम कसहाई में मेन रोड में लगभग पांच बीघे जमीन है और इसकी कीमत वर्तमान में डेढ़ से दो करोड़ के बीच है। यह भी पता चला है कि कुछ दिन पहले कर्वी के एक आदमी ने इस जमीन की कीमत डेढ़ करोड़ तक लगा भी दी थी।

उधर, गांव में किसी वसीयतनामे की भी चर्चा है, जिसका जिक्र बताते हैं कि मृतक लोगों से किया करता था। गौरतलब है कि मृतक अविवाहित था और उसके परिवार में उसकी मां राजरानी के अलावा जीजा वाणीभूषण तिवारी उर्फ चुन्नू और बहन मधु हैं। विनय अक्सर अपने जीजा के यहां ही रहता था।

जीजा की कर्वी में आटो पार्ट्स की दुकान है। उधर, जब इस संबंध में चुन्नू से बात की गई तो उसने विनय की आदतों पर सवालिया निशान लगा दिया। उसका कहना था कि यह आपराधिक प्रवृत्ति का था और पहले इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त रहता था, यह स्मैक आदि का लती भी था। विनय का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया।

एसपी पवन कुमार ने बताया कि विनय के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही यह बिंदु भी ध्यान में रखा जाएगा कि हत्या के पीछे कहीं संपत्ति कारण तो नहीं। हालांकि ताम्रबनी प्रधान दयानंद चतुर्वेदी ने इस बात से इंकार किया कि हत्या के पीछे संपत्ति का विवाद हो सकता है।

उन्होंने कहा कि मृतक के कई थानों में मुकदमे थे और हो सकता है कि इन्हीं किसी मामले में उसकी हत्या कर दी गई हो। प्रधान ने यह भी बताया कि विनय ने कई साल पहले अपने जीजा के नाम संपत्ति कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें