फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू बबुली कोल गैंग को खाद्य सामग्री देने जा रहे चार को पकड़ा

Sun, 14 Aug 2016 11:10 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
चौकियों पर ताले, नींद में पुलिसवाले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ढाई लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग के सदस्य लवलेश कोल की महिला सहयोगी को पुलिस ने खाद्य सामग्री पहुंचाने के आरोप में पकड़ा है। उसके साथ युवती के मामा और दो अन्य युवकों को भी कपड़े मोबाइल आदि सामग्री के साथ पकड़ा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पुलिस अधीक्षक केके चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीमें मारकुंडी व बहिलपुरवा जंगलों में कांबिंग कर रही थी। इसी दौरान मारकुंडी थानाध्यक्ष साजिद खान ने धारकुंडी मोड़ पर सोसायटी कोलान की रवीना देवी, उसके मामा कैलहा निवासी भुंडा कोल, बरूई निवासी प्रमोद पटेल व नवल पटेल को बाइक से जाते समय पूछताछ के लिए रोका।

पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे तो पुलिसकर्मियों ने सभी को दबोच लिया। थानाध्यक्ष के अनुसार चारों के पास डाकू गैंग के लिए नए कपड़े, मोबाइल कूपन और भारी मात्रा में खाद्य सामग्री बरामद हुई है। बताया गया है कि पकड़ी गई युवती डाकू बबुली कोल के दाहिने हाथ लवलेश कोल की प्रेमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें