फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोर संदिग्ध हालात में मृत मिले

Sun, 14 Aug 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मछली पकड़ने गए दो किशोरों के शव गांव से दूर तालाब के किनारे रविवार शाम मिले। शरीर पर मिले चोटों के निशान के आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। किशोरों के नाम चंदनपुर गांव निवासी इमरान (13) पुत्र गफ्फार और भग्गापुरवा निवासी मेहकर (15) पुत्र वकील हैं।
विज्ञापन


दोनों के शव देर शाम तालाब के किनारे मिले। उनके सिर, हाथ व कंधे पर चोट के निशान थे। मछली पकड़ने का जाल और साइकिल कुछ दूर मिली। सीओ अजय भदौरिया का कहना है कि संदिग्ध हालात में बच्चों की मौत की सूचना पर जांच कराई जा रही हैं।

पोस्टमार्टम से मौत का कारण स्पष्ट होगा। ग्राम प्रधान श्रीराम सिंह का कहना है कि दोनों के शरीर पर गहरे जख्म और गले पर दबाव का भी निशान मिला। इससे हत्या की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें