फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : जवान हत्याकांड-पत्नी की हाई प्रोफाइल लाइफ में बाधक था आरपीएफ जवान

Thu, 13 Jun 2019 10:54 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव चित्रकूट : जवान हत्याकांड-पत्नी की हाई प्रोफाइल लाइफ में बाधक था आरपीएफ जवान
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। हाई प्रोफाइल मामले में आरपीएफ जवान की हत्या से जुड़े कई मामले सामने आ रहे हैं। जवान की पत्नी का कहना कि शराब पीकर मेहमानों के सामने उसके पति की हरकतों से वह तंग आ गई थी। जिससे उनके परिवार को शर्म झेलनी पड़ती थी। उसका पति उनके स्टेटस लायक नहीं था। आरपीएफ जवान की मौत सीने मेें गहरी चोट के कारण हुई है। उसके सीने पर किसी भारी चीज से वार किया गया है। जिससे सीने व रीढ़ की हड्डियां टूट गई हैं। किसी सख्त स्थान पर लेटे होने के दौरान उस पर हमला किया गया। जिससे उसका खून फेफडे़ में फंसा रह गया। डाक्टरों का मानना है कि यदि खून निकल जाता तो शायद कुछ देर के लिए वह जिंदा रह सकता था।
  शहर के शंकरगंज निवासी एक स्कूल की संचालिका स्मृति द्विवेदी को गुरुवार को कोतवाल अनिल सिंह ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ के दौरान कई बार हत्यारोपी पत्नी ने पुलिस से कहा कि उसका पति उनकी हाई प्रोफाइल लाइफ में बाधक बनता था। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं मानते थे। सोमवार को भी वह घर में रुपये की मांग कर रहे थे। उस दौरान कुछ मेहमान आए थे जिनके सामने पति ने ज्यादा बड़बोलापन उनकी बदनामी की कोशिश की। जिससे वह सब नाराज थे। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि स्मृति ने मान लिया है कि पति की हत्या की गई है। किसी वजनदार चीज से उसके सीने पर वार किया गया। जिससे उसकी पसलियां व रीढ की दो हड्डी टूट गईं। इसके बाद उसे बेहोश या अधमरा समझकर बाहर गेट पर फेंक दिया गया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पहले से ही बंद थे इसकी परिजनों को जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  यह भी बताया गया कि आरपीएफ जवान का 50 लाख का बीमा था। अक्सर वह ससुराल पत्नी से रुपये लेने आता तो उसे मारपीट कर भगाया जाता था लेकिन वह कहीं न जाकर गेट के बाहर ही रात भर लेटा रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें