फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी के चारा खाने के विवाद में चटकी लाठियां

Wed, 29 Mar 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
विज्ञापन
कोतवाली में बैठा घायल दंपति - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चित्रकूट। मवेशियोें के चारा खाने के विवाद में दो परिवार के सदस्यों के बीच जमकर लाठियां चली। जिसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के चकजाफर गांव में बुधवार की सुबह दो परिवार के बीच लाठियां चटकीं। अवधेश मिश्रा पुत्र रामबहोरी ने बताया कि पड़ोसी रिश्तेदार रामप्रकाश के जानवर उसके मवेशी बाड़े में घुसकर चारा खा जाती है। बुधवार को जानवरों को उन्होंने डंडे से फटकाकर कर भगा दिया गया।

जिस पर दूसरा पक्ष लाठियां लेकर गाली देता हुआ उनके घर आ पहुंचा। गाली देने का विरोध किया तो दोनों पक्ष लाठियां लेकर भिड़ गए । जिसमें अवधेश समेत उसकी पत्नी गुड्डन और रामप्रकाश समेत उसके परिवार के रामाबाई, अनीता व गौरव को चाेंट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें