फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे के विवाद में देवर ने भाभी को पीटा

Tue, 17 Jan 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,चित्रकूट
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल ममता मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मकान और खेत के बंटवारे को लेकर भाइयों के बीच जमकर विवाद हुआ। जिसमें देवर ने भाभी को लाठी से पीटकर लहुलुहान कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव में सुरेंद्र कुमार मिश्रा व उनके भाई वीरेंद्र कुमार मिश्रा के परिवार का बंटवारा को लेकर विवाद चल रहा है। सुरेंद्र के पुत्र सौरभ मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को पिता व भाई मुख्यालय गए थे और वह खेत गया था।

घर में मां अकेली थी और उसके चाचा वीरेंद्र कुमार ने घर घुसकर उसकी मां को लाठियों से पीटा। जानकारी होने पर पुलिस सूचना दी गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी गांव से फरार है और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस परिवार में बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें