फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्यु बलखड़िया को गोली लगने की चर्चा

Thu, 09 Jul 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े छह लाख के इनामी दस्यु बलखड़िया को लेकर जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अखबारों के दफ्तरों में फोन आते रहे और थानों और कोतवाली में भी चर्चा रही कि पिछले दिनों हुई मुठभेड़ में शायद दस्यु सरगना को गोली लगी है।
विज्ञापन


हो सकता है कि उसकी मौत हो गई हो। हालांकि इस खबर को किसी ने पुष्ट नहीं किया। एसपी पवन कुमार का कहना है कि दस्यु गिरोह का फिलहाल कोई मूवमेंट नहीं मिल रहा है, कुछ कहा नहीं जा सकता।
 
गौरतलब है कि दो जुलाई को मारकुंडी थाने के बंधा भीतर कोलान के जंगल में पुलिस और बलखड़िया गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक चालक और दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
विज्ञापन


तब से यह चर्चा है कि मुठभेड़ में कोई डकैत भी घायल हुआ है। दस्यु गिरोह का कोई मूवमेंट पुलिस को न मिलने से यह चर्चा जोरों पर है कि बलखड़िया या तो गंभीर रूप से घायल हो गया है, या फिर उसकी मौत हो गई। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही।

पुलिस भी बीहड़ों में खंगाल रही है कि कोई सुराग लग जाए। इस संबंध में जब एसपी पवन कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि फिलहाल गैंग का कोई मूवमेंट नहीं मिल रहा। चुप्पी सी है। ऐसे में कुछ भी हो सकता है। फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन में खुलासा कर देंगे। उधर, बीहड़ में भी इसी तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग कहते हैं कि मुठभेड़ के दौरान भागते समय वह पहाड़ के पत्थर से टकरा गया। उसके सिर में गहरी चोट आई है। ऐसे में वह किसी गुप्त स्थान पर इलाज करा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस की कुछ डाक्टरों पर भी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें