फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़पता रहा युवक नहीं मिली एंबुलेंस, आ गई मौत

Sat, 16 Sep 2017 12:00 AM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में रोते बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। दोस्तों के साथ रासलीला देखने जा रहे युवक को हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क किनारे जा गिरा। दोस्त उसे लेकर शिवरामपुर अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद अस्पताल में एक घंटे तक एंबुलेंस न मिलने पर घायल ने तड़पकर दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के भारतपुर तरावं निवासी मोहन लाल यादव (18) पुत्र काशी प्रसाद गुरुवार की रात को पास के गांव में चल रही रासलीला देखने के लिए दोस्तों (बउआ व हीरालाल)के साथ पैदल निकला था। दोस्तों ने बताया कि कुछ दूर जाने के बाद भरतकूप चौकी क्षेत्र के हाईवे पर मुख्यालय की ओर से आए अनियंत्रित ट्रक ने मोहन को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में अन्य दोस्त किसी तरह बाल-बाल बचे। ट्रक की टक्कर से मोहन छिटककर सड़क से लगभग बीस फुट आगे गिरकर लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन


दोस्तों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। इस बीच डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि लगभग एक घंटे तक 108 एंबुलेंस को फोन लगाते रहे लेकिन हर बार कहा गया कि कोई एंबुलेंस खाली नहीं है। अस्पताल में 102 एंबुलेंस खड़ी भी थी लेकिन उसने मरीज को आगे ले जाने से इंकार किया। उसने कहा कि जबतक अधिकारियों के फोन नहीं आएंगे तबतक वह नहीं जा सकते। यह एंबुलेंस सिर्फ प्रसूताओं के लिए है। इसी बीच घायल की मौत हो गई।

इसके बाद भी किसी तरह परिजन उसे रात 11 बजे जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि की। चौकी प्रभारी श्यामसुंदर ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने दी सफाई
चित्रकूट। एबुलेंस न मिलने के मामले में सीएमओ डॉ.रामजी पांडेय ने बताया कि उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। परिजन इसकी लिखित शिकायत करें तो जांच कराएंगे। एंबुलेंस संचालकों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें