फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर दहेज हत्या का आरोप

Mon, 22 May 2017 11:52 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
शांतिपुरी गौला नदी में खनन पट्टों का निरीक्षण करते तहसीलदार और पुलिस टीम। - फोटो : am
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। चौकी क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव की ज्ञानदेवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर जान से मारने की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

   19 मई की दोपहर को मुकुंदपुर गांव में ज्ञानदेवी सिंह पत्नी अशोक सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाई थी। उसे परिजनों ने फांसी के फंदे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था इलाज के दौरान उसकी इलाहाबाद में रविवार को मौत हो गई। जिस पर सोमवार को मृतका के भाई फतेहगंज जिला बांदा निवासी प्रेम सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को ससुराली जन कई महीनों से दहेेज के खातिर परेशान कर रहे थे। इसकी शिकायत पर उसे कई बार विदा कराने का प्रयास किया लेकिन ससुराली जनों ने उसे विदा नहीं किया।
     उन्होंने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि मृतका का पति अशोक समेत सास,जेठ ने मिलकर उसकी बहन को फांसी लगाकर मार डाला है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें