फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भरतकूप/शिवरामपुर। तीन सप्ताह पूर्व मारपीट में घायल वृद्ध की प्रयागराज में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मारपीट की रिपोर्ट कर्वी कोतवाली में चार लोगों पर दर्ज थी।
विज्ञापन

घटना कर्वी कोतवाली क्षेत्र के हिनौता माफ ी गांव में 23 फ रवरी को हुई थी। गांव के वृद्ध चुन्ना पुत्र भगीरथ के चने के खेत से रामसजीवन का बेटा बेरवा उखाड़ लाया था। जिसे लेकर उलाहना देने के दौरान विवाद हुआ। ऐसे में रामसजीवन मइयादीन व जलकेश बांदा समेत बलराम मछरिहा ने लाठियों से पीटकर वृद्ध को लहूलुहान कर दिया था। जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने प्रयागराज रेफ र किया था। जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की रिपोर्ट चार लोगों पर दर्ज है। जल्द ही रिपोर्ट को हत्या की धाराओं में तब्दील कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें