फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने मासूम बेटी को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्वी में बेकाबू ट्रक ने मासूम बेटी को रौंदा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
राजापुर। घर के बाहर खेल रही बैंक कैशियर की एक साल की मासूम बेटी को बेकाबू ट्रक ने राैंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके से चालक ट्रक समेत भाग निकला लेकिन जानकारी होते ही राजापुर पुलिस ने अमान गांव के पास पीछा कर उसे पकड़ लिया। इस घटना के बाद पूरे कस्बे मेें शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

कर्वी निवासी आशीष मिश्रा राजापुर स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा में कैशियर पद पर हैं। उनका परिवार राजापुर के छींबो मार्ग पर उमेश केशरवानी के घर किराए पर रहता है। रविवार की शाम को उनकी पत्नी घर के पास अपनी एक साल की बेटी सिद्धी मिश्रा को लेकर आस पास की अन्य महिलाओं से बातचीत कर रहंीं थीं। कुछ देर बाद बेटी खेलते-खेलते सड़क किनारे तक पहुंच गई और किसी की निगाह नहीं गई। इसी बीच राजापुर से छींबो मऊ की ओर जा रहा ट्रक गुजरा और मासूम को रौंदता निकल गया। यह देख वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी हमराहियों के साथ पहुंचे और ट्रक का पीछा कर उसे अमान गांव के पास पकड़ लिया। ट्रक व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर मृतका के शव का पुलिस ने पंचनामा किया। मृतका के एक भाई सत्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें