सड़क हादसे में घायल दूल्हे के भाई की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शहर के पटेल तिराहे पर बाइक की भिड़ंत में घायल चार युवकों में एक की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर हालत में जीवन मौत से जूझ रहा है। मंगलवार को गमगीन दशा में उसका पंचनामा कराया गया।
सोमवार को तरांव निवासी छविलाल पुत्र रामकरण अपने छोटे भाई वंशगोपाल की बारात विदा कराक र भौंरी गांव से अपने ससुर के साथ बाइक से लौट रहा था। कोतवाली क्षेत्र के पटेल तिराहे पर सामने से आई दूसरी बाइक से जोरदार भिडंत हो गई थी। जिसमें चार लोग घायल हुए थे। छविलाल व दूसरा बाइक चालक अभिषेक केशरवानी को इलाहाबाद रेफ र किया गया था। देर रात इलाहाबाद में इलाज के दौरान छविलाल की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह परिजन उसका शव मुख्यालय लेकर आए और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी माया, दो पुत्री व एक पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक मजूदरी करता था। दूसरा घायल अभिषेक की हालत नाजुक बनी है।