फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर विवाद, हवाई फायरिंग

विज्ञापन
GUN
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव में शादी समारोह में आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर दो गांवों के युवकाें में भिड़ंत हो गई। मारपीट के बाद हवाई फायरिंग भी हुई। बीच बचाव करने गया दुल्हन का भाई घायल हो गया। सूचना पर 100 नंबर पुलिस पहुंची। घायल का इलाज देवरिया स्थित निजी चिकित्सालय में चल रहा है। मिश्रौली गांव निवासी रामाश्रय की बेटी सीमा की शादी के लिए खुखुंदू थाना क्षेत्र के बहदुरापुर से सोमवार की रात बारात आई थी। बारात में आर्केस्ट्रा के दौरान कुछ युवक नर्तकियों के साथ नाचने लगे। इस पर गांव के कुछ युवकों ने एतराज जताया। इसी बात को लेकर जमुआ नंबर एक गांव के कुछ मनबढ़ युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे बारात में भगदड़ मच गई। बीच-बचाव करने गए दुल्हन के भाई की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। ग्रामीणों का तेवर देख मनबढ़ अपनी दो बाइक छोड़ फरार हो गए। बाइक ग्रामीणों के कब्जे में है। ग्रामीणों ने बताया कि विवाद के दौरान लगभग दो राउंड हवाई फायरिग भी हुई। मारपीट में दुल्हन के भाई महेंद्र कुमार के जबड़े में गंभीर चोट आईं। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रेफर कर दिया। घायल का इलाज देवरिया स्थित निजी चिकित्सालय में चल रहा है। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। फायरिंग की सूचना है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें