फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। मोबाइल काफी देर तक व्यस्त मिलने पर पति ने फटकार लगाई तो नाराज पत्नी ने फांसी लगा ली। महिला को फांसी लगाता देख परिजनों ने उसे तत्काल फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लाये। हालत गंभीर देख उसको इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।

बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के कबरापुरवा निवासी गुड्डू सूरत में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी चंदनिया अपने मायके सेमरिया गांव में थी। सोमवार को पति ने हालचाल जानने के लिए पत्नी को फोन मिलाया। बताया जाता है कि उसने कई बार फोन मिलाया, हर बार उसका फोन व्यस्त बताता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पति ने किसी अन्य के नंबर पर फोन कर पत्नी को बुलाया और जमकर फटकार लगाई। इसके बाद चंदनिया ने कमरे में जाकर रस्सी से फांसी लगाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी होते ही दौड़कर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखकर उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें