फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। कौशांबी से मऊ आ रही महिला को तीन युवकों ने यमुना नदी किनारे से अगवा कर लिया। इसके बाद ताड़ी गांव के एक घर में कैद कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह जान बचाकर भागी महिला ने थाने में तहरीर दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कौशांबी के एक गांव निवासी एक महिला ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को बताया कि वह नौ दिसंबर को अपने ससुर के साथ मऊ की ओर आने के लिए नाव पर बैठी थी। उसके ससुर दूसरी नाव पर थे। जैसे ही वह ताड़ी गांव के घाट पर पहुंची तो ससुर के आने का इंतजार कर रही थी। इसी बीच तीन युवक आए और उसका मुंह दबाकर अगवा कर ले गए। ताड़ी गांव में ही एक युवक के घर में रखकर दो लोगों ने उसके साथ कई बार दुष्क र्म किया। 10 दिसंबर की सुबह उस घर की महिलाओं के साथ शौच क्रिया के लिए जाते समय मौका मिलते ही भाग आई। इस दौरान गांव के ही एक बच्चे से उस घर व दुष्कर्म करने वालों के नाम पता किया था। इसके बाद अपने एक रिश्तेदार को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि 11 दिसंबर को वह रिश्तेदारों के साथ मऊ थाने गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र ने संबंधित थानाध्यक्ष से पूरा मामला पूंछा फिर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि यह महिला थाने नहीं आई और बस दूसरों से संदेश भेज रही थी। आज थाने पहुंची है तो उसकी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पूरे मामले में आरोपियों ने भी पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर आरोप को गलत बताया है। आरोपी मऊ थाना क्षेत्र के ताड़ी गांव के निवासियों ने बताया कि कुछ लोग पुरानी रंजिश के कारण उन्हें दुष्कर्म के मामले में फंसाना चाहते हैं। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामले की जांच जरूर कराई जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी।
महिला को कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म
- एसपी के निर्देश पर दर्ज हुई रिपोर्ट
- आरोपियों ने मामले को फर्जी बताकर जांच की मांग की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें