फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से कापी लेने निकले छात्र का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घर से कापी लेने निकले छात्र का हुआ अपहरण

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। घर से कापी लेने निकले कक्षा आठ के छात्र का सीआईसी रोड़ से सरेराह अपहरण कर लिया गया। जानकारी होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रि य हुई। अपहृत छात्र की मोबाइल से संपर्क कर लोकेशन की जानकारी पुलिस कर रही है। अपहृत को सकुशल छुड़ाने के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की हैं। पूरे मामले को पुलिस ने संदिग्ध माना है इसके बावजूद छात्र की बरामदगी के लिए पुलिस तलाश है।
रींवा मप्र जिले के जनेह त्योंथर निवासी रामपाल सिंह का 14 वर्षीय पुत्र विनोद सिंह कई साल से शहर के सदर रोड़ निवासी नाना छोटेलाल के घर रहकर पढ़ाई करता है। वह कक्षा आठ में ज्ञानभारती इंटर कालेज का छात्र है।
विज्ञापन

सोमवार की रात लगभग 8 बजे वह घर से नाना व मौसी से कापी खरीदने की बात कहकर निकला था। नाना छोेटेलाल ने बताया कि कुछ लोगों ने जानकारी दी है कि जैसे ही विनोद सीआईसी के पास पहुंचा। पीछे से काले रंग की स्कार्पियो आकर रूकी। उसमें से एक युवक ने इलाहाबाद जाने का रास्ता पूछकर उसे पास बुलाया। फिर अचानक दरवाजा खोलकर उसे अंदर बैठा लिया। इसके बाद उसे जंगल की ओर ले गए। अपहृत के पास मोबाइल है जो कई बार चालू और बंद होता है। जिसमें कई बार बातचीत हुई है। इसी आधार पर अपहरण की जानकारी हुई है।
विज्ञापन

तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। अपहरण की जानकारी होते ही पुलिस विभाग सक्रिय हो गया। अपर एसपी बलवंत कुमार चौधरी व कोतवाल सुभाष चौरसिया ने आसपास नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू की। इसके बाद सर्विलांस के जरिए अपहृत व आरोपियों की लोकेशन की जानकारी की। मंगलवार को पुलिस की दो टीमें अपहृत की सकुशल बरामदगी के लिए गठित की गई हैं। अपर एसपी ने बताया कि छात्र गायब तो हुआ है लेकिन जिस तरह की घटना बताई जा रही है उससे मामला संदिग्ध लगता है। बावजूद प्राथमिकता छात्र की बरामदगी है। अपहृतों का कुछ सुराग नहीं लगा है। एक बार अपहृत से मोबाइल पर बातचीत हुई तो उसने बताया कि स्कार्पियो में दो लड़कों को भी नैनी इलाहाबाद से पकड़ा गया है। जो उसके साथ बैठे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें