फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू लूलू पटेल पर गैंगस्टर भी लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गंगा कावेरी ट्रेन डकैती कांड के मास्टर मांइड लूलू पटेल पर अब जीआरपी ने भी गैंगस्टर लगा दिया है। चलती ट्रेन की बोगियों में दौड़कर वारदात करने में माहिर यह डाकू जल्द ही चित्रकूट की जेल में होगा।
विज्ञापन

2/3 सितंबर की रात को मुंबई से हावड़ा जा रही गंगा कावेरी सुपरफास्ट में पनहाई स्टेशन के पास चेनपुलिंग व सिगनल गिराकर डकैती पड़ी थी। इसमें 20 लाख की लूट और छह यात्रियों को डकैतों ने घायल कर दिया था। इसमें एक दर्जन लोगों के खिलाफ जीआरपी मानिकपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। कांड के दस आरोपी पकड़े जा चुके हैं। मास्टरमाइंड लूलू पटेल को भी पुलिस ने नाटकीय ढंग से पकड़ा था। अब वह नैनी प्रयागराज की जेल में है। चित्रकूट जीआरपी प्रभारी अरविंद सरोज ने बताया कि मास्टरमांइड लूलू पटेल पर गैंगस्टर का भी मुकदमा दर्ज हुआ है। इसकी एक पेशी चित्रकूट अदालत में हो चुकी है। इस पर शंकरगढ़ थानाक्षेत्र के भी मुकदमे हैं, इसलिए उनकी पेशी चल रही है। इस क्षेत्र के मुकदमों की सुनवाई नियमित होने पर इसे चित्रकूट की रगौली जेल में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

डाकू लूलू पटेल पर लगा गैंगस्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें