शराब के नशे में युवकों ने की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शराब पीकर गाली गलौज करने से मना करने पर एक युवक की चार युवकों ने मिलकर पिटाई कर दी। कोतवाली क्षेत्र के बल्दाऊगंज निवासी अरविंद पुत्र फूलचंद्र श्रीवास ने बताया कि रविवार की शाम को वह घर के बाहर बैठा था। उसी समय वहां से शराब के नशे में झूमते हुए विजय,नान, पप्पू व अजय निकले और बेवजह ही गाली गलौच करने लगे। मना करने पर सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। सोमवार को आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
---
छापामार कर पकड़े आठ जुआरी
चित्रकूट(ब्यूरो)। शहर के उटारखाना मोहल्ले में जुआ होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की। मौके से पुलिस ने उटारखाना निवासी नफीस अहमद,अरशद, फिरोज, मो.जहीर,कमरूद्दीन, रशीद अहमद और पुरानी बाजार निवासी नफीस व मो.जमील को पकड़ा है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि इनके पास से लगभग पांच हजार रुपये बरामद किए गए।