फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से शाम तक डकैतों की तलाश हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से शाम तक डकैतों की तलाश के बाद भी हाथ खाली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर। डकैतों की तलाश में रविवार को तीन पुलिस टीमों ने डोडा माफी से लेकर मप्र सीमा से सटे पहाड़ों की ओर कांबिंग की। दिनभर डकैतों को खोजने के बाद भी टीम शाम को खाली हाथ लौटी। सीओ मऊ इश्त्यिाक अहमद ने कहा कि जल्द ही डकैतों के मददगारों पर नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन

सीओ मऊ के अलावा मानिकपुर थानाप्रभारी केपी दुबे, मारकुंडी थानाप्रभारी रामेंद्र तिवारी व बहिलपुरवा थाना प्रभारी मो.अकरम की टीमों ने कुख्यात साढे़ पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग की तलाश में जंगलों में सर्चिंग अभियान चलाया। शाम को लौटने के बाद सीओ ने कहा कि डकैतों तक मदद पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। ऐसे लोगाें पर नजर रखी जा रही है जो डकैतों की मदद करते हैं। रविवार की शाम को कांबिंग से लौटे मानिकपुर थाना प्रभारी केशव प्रसाद दुबे ने रानीपुर वन्यजीव विहार के गेट के पास से रानीपुर गांव निवासी श्रीलाल पुत्र महेश यादव को एक तमंचा 315 बोर व 2 अदद जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें