फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस व मायका पक्ष पर सबूत मिटाने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस व मायका पक्ष पर सबूत मिटाने के आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शिक्षक की मौत मामले में उनके भाई रिटायर्ड सैनिक ने कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे आत्महत्या मानने से इंकार कर मृतक की पत्नी व मायका पक्ष पर गंभीर आरोप लगाया हैं। एक अन्य युवक पर भी अवैध संबंध होने की आशंका जताकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री समेत आला अफसरों को लिखे पत्र में रिटायर्ड फौजी ने कई सबूत भेजकर मृत भाई को न्याय दिलाने को कहा है।
कोतवाली क्षेत्र के कालूपुर पाही निवासी रिटायर्ड फौजी धर्मेंद्र सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह ने मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के आला पुलिस अफसरों को लिखे पत्र में बताया कि 23 अगस्त को उसके भाई के घर में आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। घटना के समय वह परिवार के साथ मऊ में था। घटना के पीछे कई सवाल हैं। जब वह घर लौटे तो पुलिस ने पंचनामा कर दिया और पोस्टमार्टम कराने की बात कहकर शव ले गई। कई बार सबूत दिखाकर विरोध किया लेकिन पुलिस ने एक न सुनी। यहां तक कि मृतक भाई की पत्नी सुधा सिंह व उसके घर के सदस्यों ने भी सबूत मिटाने में सहयोग किया है। मृतक के घर शोभासिंह का पुरवा निवासी युवक का भी बेहद आना जाना था। इसे लेकर कई बार उसके मृतक भाई वीरेंद्र सिंह ने विरोध किया तो मारपीट तक हुई थी। जिसका निस्तारण यूपी 100 पुलिस टीम ने किया था। उसके मोबाइल नंबर से इस घटना से जुडे़ कई महत्वपूर्ण तथ्य मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी ने बताया कि र्कई दिनों से वह सबूत लेकर पुलिस व अन्य अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है लेकिन उसके भाई की मौत के मामले में जांच कराने को कोई भी तैयार नहीं है। दावा किया है कि यह आत्महत्या नहीं है बल्कि हत्या है और इसमें मृतक की पत्नी, उसके परिजन व शोभासिंह का पुरवा निवासी युवक शामिल है। इसकी नए सिरे से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें