फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। बुधवार की सुबह हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेज दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के रैपुरवा गांव के पास बुधवार को फि रोजाबाद जिले के नगला उमर शिकोहाबाद निवासी प्रेमचंद्र (50) पुत्र सुरेंद्र सिंह भरतकूप में रहकर खुद का ट्रक चलाता था। बुधवार की सुबह बाइक से चित्रकूट जा रहा था। तभी सामने से आ रही कार ने जोरदार ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जिला अस्पताल लेकर गई। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री तथा पत्नी मंजू देवी रो-रोकर बेहाल है। बाइक चालक ने हेलमेट नहंी पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में तीन घायल
चित्रकूट। बुधवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के कछारपुरवा गांव के पास बाइक सवार रौनक (16) पुत्र राजेश्वर, शिवाकांत (17) पुत्र राघवेंद्र, अनुराग (18) पुत्र राजेंद्र को घायल दशा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने रौनक व अनुराग को गंभीर दशा के चलते प्रयागराज रेफ र किया है। बाइक चालक ने हेलमेट नहंी पहना था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें