फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों के आने की आहट पर पहुंची पैरामिलिट्री फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में छह लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग समेत जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश इलाके में दस हजार की इनामी दस्यु सुंदरी साधना पटेल गैंग के मूवमेंट की जानकारी पर शनिवार को जिले की पुलिस टीम चौकन्नी हो गई। खासकर लेाकसभा चुनाव में हर बार ही तरह डकैतों के हस्तक्षेत्र की आशंका पर पुलिस टीम ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ जंगल में डकैतों की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बहिलपुरवा व मारकुंडी क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने दबी ज़ुबान में बताया कि डकै तों का मूवमेंट तो था लेकिन पुलिस टीम के आने की जानकारी मिलते ही गैंग के सदस्य भाग निकले।
विज्ञापन

दस्युओं के फरमान विहीन चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस टीमों ने कई बार दस्यु प्रभावित क्षेत्रों में कांबिंग कर ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाई। मतदान के पूर्व चुनाव में हस्तक्षेप करने के उददेश्य से शनिवार की शाम को बहिलपुरवा व मारकुंडी क्षेत्र के कुछ जंगल से सटे गांव में डाकू गैंगों के मूवमेंट की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दोनों थाने की पुलिस टीमें पैरामिलिट्री फोर्स के साथ जंगल पहुंची। मप्र सीमा क्षेत्र की ओर से भी सतना एसपी रियाज इकबाल के निर्देश पर धारकुंडी व मझगवां पुलिस टीमें भी जंगल की ओर पहुंची। रात लगभग आठ बजे तक पुलिस टीमें जंगल से लेकर आस पास की बस्तियों में जाकर डकैतों की तलाश की लेकिन कुछ सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस के आने की आहट मिलते ही डकैत भाग निकले। इस मामले में एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि क्षेत्र में चुनाव के दौरान इतनी पुलिस टीमें जंगल व आस पास के इलाके में लगाई गई हैं कि बचे खुचे डाकू गैंग के सदस्य परेशान हो गए हैं। यूपी एमपी जिले की पुलिस टीमों का संयुक्त अभियान भी चल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें