फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग को बरामद किया
विज्ञापन

चित्रकूट। 30 अप्रैल को गोंडा भरतकूप से गायब हुए 17 वर्षीय किशोरी को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बरामद किया। कोतवाली के एसआई सत्यदेव सिंह ने बताया कि किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट कालिंजर के बद्री प्रसाद के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। उसी किशोरी को मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के बाहर से पकड़कर परिजनों के हवाले किया गया है।
---------------------------------------------------
अज्ञात को कराया भर्ती
चित्रकूट। शनिवार को 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध के बेहोशी दशा में मिलने पर यूपी 100 पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार यह वृद्ध रामघाट में मंदाकिनी स्नान करते समय डूब रहा था। जिसे आसपास के लोगों ने बचाकर पुलिस सूचना दी थी।
विज्ञापन

------------------------------------
जहरीला पदार्थ पीया
पहाड़ी। अज्ञात कारण के चलते थानाक्षेत्र के अशोह गांव की सरस्वती देवी पुत्री शिवऔतार ने घर में जहरीला पदार्थ पी लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
---------------------------------------
अश्लील तस्वीर खींच करता रहा दुष्कर्म
भरतकूप। चौकी क्षेत्र के रसिन गांव की एक नाबालिग ने फरिहार का पुरवा के छोटे पुत्र रघुवंश पर आरोप लगाया कि लगभग छह माह पूर्व नहाते समय घर के पास उसने अश्लील तस्वीर खींच ली। इसके बाद से उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच वह गर्भवती हो गई और अब युवक शादी करने से इंकार कर रहा है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। चौकी प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि किशोरी ने कुछ समय पहले आग लगाने का भी प्रयास किया था।
विज्ञापन

------------------------------------
बदले गए शहर कोतवाल व कुछ अन्य
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई तबादले किए गए हैं। जिसमें शहर कोतवाल मो.शरीफ को बरगढ़ थानाध्यक्ष बनाया गया है। बरगढ़ के सुभाष चौरसिया को बहिलपुरवा प्रभारी बनाया गया। चर्चित पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति दुष्कर्म मामले में लखनऊ की जांच अधिकारी सीओ अनीता सिंह पर रिपोर्ट दर्ज करने पर कोतवाली से हटाए गए सत्यपाल सिंह को राजापुर थानाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा पुलिस लाइन से स्वामीनाथ को महिला थानाप्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें