फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने स्टेशन पर छापेमारी कर पकड़ा हरा सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ट्रेन के माध्यम से तेंदू पत्ता (हरा सोना) की चोरी रोकने के लिए आरपीएफ ने शनिवार को अभियान चलाया। जिस पर मानिकपुर स्टेशन पर पुलिस ने लगभग 30 गठ्ठर बरामद किए हैं। इसी बीच कुछ महिलाओं ने आरपीएफ के कई सिपाहियों पर रुपये मांगने और न देने पर मारपीट कर गठ्ठर छीनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इन दिनों जिले में तेंदू पत्ता का तोड़ान व एकत्रीकरण हो रहा है। वन निगम के माध्यम से हो रहे इस कार्य में चोरी भी हो रही है। करोंड़ों रुपये का बिकने वाले इस पत्ते की चोरी रोकने के लिए वन निगम ने आरपीएफ व जीआरपी के साथ मिलकर अभियान चलाया है। मानिकपुर आरपीएफ प्रभारी नंदविजय ने बताया कि सूचना मिली कि बहिलपुरवा व ओहन स्टेशन से कई आदिवासी तेंदू पत्ता लेकर प्रयागराज में बेचने जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर शनिवार को जैसे ही झांसी इलाहाबाद पैसेंजर पहुंची तो कई बोगियों में जांच की गई। आरपीएफ की इस कार्रवाई से आदिवासियों में हड़कंप मच गया। कई लोग तो अपने तेंदू पत्ता के गठ्ठर को लेकर प्लेटफार्म व पटरी पार कर भागने लगे। पुलिस ने लगभग 30 गट्ठर बरामद कर वन निगम के कर्मचारियों को बुलाकर हैंडओवर कर दिया है।
इसी बीच कई महिलाओं ने आरपीएफ के कुछ जवानों पर बोगियों पर अभद्रता कर रुपये मांगने का आरोप लगाया। आदिवासी महिलाओं ने बताया कि कई दिनों से वह सब आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों से मिलकर ही तेंदू पत्ता प्रयागराज की ओर ले जाकर बेचते हैं। इसके बदले में हर गठ्ठर पुलिस 20 रुपये लेती है। शनिवार को जब पुलिस कर्मियों ने 50 रुपये गठ्ठर मांगना शुरू किया तो इसका विरोध किया गया। इसी विरोध पर पुलिसकर्मियों ने कुछ महिलाओं को गाली देकर मारा पीटा और उनके गट्ठर छीन लिए। एक महिला ने तो यह भी आरोप लगाया कि उसे ट्रेन की बोगी से फेंकने का प्रयास किया गया। मारपीट में उसके हाथ में चोट आई है। उधर आरपीएफ प्रभारी सिंह ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि यदि महिला को मारापीटा गया है तो वह आकर रिपोर्ट दर्ज करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें