फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद पर पति ने लगाई आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अभी दूल्हा दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध युवक ने शरीर पर केरोसिन छिड़क आग लगा ली। गंभीर हालत में प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की शादी 14 मई को हुई थी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के खरौंध गांव निवासी जय सिंह पुत्र राजबहादुर का विवाह 14 मई को हनुआ गांव निवासी विशाखा के साथ हुआ था। गुरुवार को देवी पूजन कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। तभी बुधवार की रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक आ आई। जिससे क्षुब्ध होकर जय सिंह ने दूसरे कमरे में रखा केरोसिन अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। पति को आग की लपटों में देख पत्नी चिल्लाई तो आसपास के लोग आ पहुंचे। आग का गोला बन दौड़ रहे जय को देख सभी भयभीत हो गए। किसी तरह उसे पकड़कर आग बुझाई और एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। गुरुवार को तड़के हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि जय का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर रात में विवाद हुआ था। उसके कमरे में कई टूटी चूड़ी भी मिली हैं। उसका परिवार मजदूरी कर जीवनयापन करता है। मृतक दो भाई दो बहन में बड़ा था। इस घटना के बाद मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें