फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में नाबालिग छात्रों का पिटाई!

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में नाबालिग छात्रों की पिटाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। बरगढ़ पुलिस पर चोरी के मामले में नाबालिग छात्रों (सगे भाई) को मारने-पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित भाईयों के परिजनों ने इस मामले में मऊ क्षेत्राधिकारी को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। घायलों का परिजनों ने अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।

मवईखुर्द निवासी धनराज द्विवेदी पुत्र प्रकाश चंद्र व कलचिहा निवासी रवि पांडेय पुत्र विजय शंकर पांडेय ने मऊ क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी को दिए पत्र में आरोप लगाया कि तीन माह पूर्व कलचिहा निवासी रामशंकर पांडेय पुत्र राजनारायण के घर में चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में नाबालिग धनराज द्विवेदी व रवि पांडेय पुत्रगण विजय शंकर पांडेय को बरगढ़ थाना पुलिस पूछतांछ के लिए ले गई। दिन भर थाने में बैठाए रही रात को थाने में पुलिस कर्मियों व एसआई ने लाठी डंडे से मारा पीटा। जिससे गंभीर चोटें आईं। सुबह परिजनों को बुलाकर छात्रों को छोड़ दिया। छात्रोें को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जिसमें से धनराज द्विवेदी को जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया गया। बरगढ़ थानाध्यक्ष मान सिंह कहना है कि लगाए गए आरोप गलत हैं। किसी को पीटा नहीं गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें