दबंगों ने दो भाइयों को पीटा
चित्रकूट। सीतापुर चौकी क्षेत्र की सब्जीमंडी में उधारी मांगने पर दबंगों ने सब्जी बेच रहे दो भाइयों को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि दुकान का रजिस्टर फाड़ डाला।
आसपास के दुकानदारों ने किसी तरह युवकाें की जान बचाई। तीर्थराजपुरी मालकाना रोड सीतापुर निवासी अफजल पुत्र इकराम बक्स ने बताया कि कस्बे के तीन युवक उसकी दुकान पर आए और गाली गलौच करने लगे।
बताया कि उनसे पुरानी रंजिश है। विरोध करने पर भाई रिजवान व सलमान पुत्र इकराम को लात घूंसों से पीट दिया। आसपास के दुकानदारों ने किसी तरह भाइयों की जान बचाई। घायलों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।