फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पहाडी। थाना अंतर्गत कस्बे से लगभग डेढ़ किमी दूर सड़क किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त के प्रयास किए। कुछ पता न चलने पर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी मनोज कुमार झा ने शीघ्र खुलासा के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि पहाड़ी मार्ग मे 25 वर्षीय महिला का शव सड़ी गली हालत में मिलने पर 100 डायल पुलिस ने थानाध्यक्ष पहाड़ी को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल सिंह, एसएसआई गोपाल चन्द्र ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, क्षेत्राधिकारी राजापुर विजयेन्द्र द्विवेदी मौके पर पहुंचे। आसपास बारीकी से निरीक्षण किया। मौके से एक जोड़ी लेडीज चप्पल, आसमानी कलर का दुपट्टा मिला है। शव सडगल चुकी थी। लोगों में चर्चा रही कि हत्या कर शव फेंका गया है। एसपी ने शीघ्र खुलासा के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए हैं।
विज्ञापन

महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें