77 बैल ले जा रहे छह लोगों को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सरैंया। पुलिस ने आधा सैकड़ा से अधिक बैलों को गोरक्षा दल की सूचना पर पकड़ कर गोशाला के सुपुर्द किया है। मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
शुक्रवार की सुबह मानिकपुर थाना प्रभारी केपी दुबे को गोरक्षा दल के वासुदेव पटेल व सावित्री देवी ने सूचना दी कि कुछ लोग बैलों को वध के लिए लेकर जा रहे है। सूचना पर एसएसआई अशोक निगम टीम के साथ खरौंध गांव के पास से चार दर्जन बैलों को बरामद कर ऐंचवारा में ग्राम पंचायत से संचालित गोशाला के सुपुर्द कर दिया। इसके अलावा सरैंया में 29 बैलों को पकड़कर हनुवा ग्राम पंचायत भेजा है। पुलिस ने मौके से राजा उर्फ कोदू निवासी महेवाघाट जिला कौशांबी, मतोला, बचौली निवासीगण मंडौर मऊ, चुनकावन, सत्यनारायण निवासी अकरौली मऊ, भानु उर्फ लल्लू गोड़ शहडोल को गिरफ्तार कर कार्यवाही की है।
-------------------------