रैली के पहले दिन भौंरी का दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो
सरैंया। डा. भीमराव आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक कबरापुरवा में तीन दिवसीय मानिकपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय रैली क ी शुरूआत की गई। जिसमें 12 कालेज के छात्र भाग ले रहे है। पहले दिन दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमेें कृषक इंटर कालेज भौरी का दबदबा रहा।
गुरुवार को तीन दिवसीय क्षेत्रीय रैली की शुरूआत जिसमें 12 कालेजों के छात्र-छात्राओं ने पिछले साल के चैंपियन छात्र आदर्श इंटर कालेज के रिक्कू यादव के नेतृत्व में मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथियों को सलामी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि खेल कूद में देश के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे। जिले के खिलाड़ी भी प्रदेश स्तर की खेलकूद की रैलियों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। कार्यक्रम पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के दद्दू प्रसाद, कृषक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रूद्र नारायण पांडेय सहित शक्ति प्रताप सिंह, रवि त्रिपाठी, राजकुमार आदि मौजूद रहे।