फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार का करो इंतजाम तो लाकर देंगे बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘पांच हजार का करो इंतजाम तो लाकर देंगे बेटी’
विज्ञापन

:- राजापुर के दरोगा पर लगा रिश्वत मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को एक युवक बहला फुसला कर ले गया जिसे प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना पुलिस ने पकड़ा। अब युवती को लेने के लिए राजापुर थाने के एसआई ने उनसे दस हजार रुपये मांगे। इसके बाद पांच हजार रुपये और किराया अलग से इंतजाम करने को कहा अन्यथा पुत्री को हवाले करने से इनकार कर दिया। इस मामले का ऑडियो वायरल हो रहा है।
पीड़ित ने एसपी को लिखे पत्र व मोबाइल के ऑडियो रिकार्डिंग सुनाकर बताया कि उसकी बेटी 17 फरवरी को उसके एक पहचान वाले युवक के साथ चली गई थी। जिसकी राजापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 19 फरवरी को प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना पुलिस ने युवक युवती को पकड़कर राजापुर थाने में सूचना दी। थाने के दरोगा प्रेमचंद्र यादव ने कहा कि वाहन का इंतजाम करो प्रयागराज से तुम्हारी बेटी को लेने जाना है। इसके बाद निजी वाहन बुक कराकर दरोगा व दो महिला कांस्टेबिल प्रयागराज के लिए निकले। रास्ते में दरोगा ने दस हजार रुपये देने को कहा। जब उसने गरीबी की दुहाई दी तो कहा कि तुम्हारे नौकर नहीं है कि पीछे पीछे घूमेंगे पांच हजार रुपये और किराया भाड़ा अलग से नहीं दोगे तो बेटी तुम्हारे हवाले नहीं की जाएगी। रास्ते में उसे कई बार गाली भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह प्रयागराज से बेटी व आरोपी को लेकर राजापुर थाने आए लेकिन उनकी बेटी अभी नहीं सौंपी गई है। इस मामले में थानाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें इस तरह के लेनदेन की बातचीत की कोई जानकारी नहीं है। पकड़ी गई युवती को परिजनों को सौंपने के लिए फोन भी किया था लेकिन परिजन थाने नहीं पहुंचे हैं। इनकी दरोगा प्रेम यादव से क्या बातचीत हुई है इसकी कोई शिकायत उनके पास तक नहंी आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें