फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेशर मिलों में छापेमारी यथावत मिली पूर्व में लगी सील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पर्यावरण मानक पूरे न करने पर बंद कराए गए भरतकूप क्षेत्र के 23 क्रेशर मिलों में कुछ के चोरी छिपे चालू होने की सूचना पर प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। शिकायत वाले पांच क्रेशरों में पहुंची टीम को पहले लगाई गई मशीनों पर सील यथावत मिली। पर्यावरण रीजनल आफीसर ने कहा कि इन क्रेशरों पर कार्य नहीं हो रहा है।


शनिवार को डीएम विशाख जी अय्यर के निर्देश पर गठित टीम के सदस्य सदर एसडीएम इंदू प्रकाश, जिला खनिज अधिकारी मिथलेश कुमार पांडेय व बांदा के पर्यावरण विभाग रीजनल आफीसर विजय कुमार मिश्रा ने भरतकूप स्थित क्रेशर मिलों में छापेमारी की। लगभग तीन घंटे तक एमपी जायसवाल, रामेंद्र गौतम, राजेंद्र शर्मा, संगम क्रेशर व गुड्डन के क्रेशर मिल में पूर्व जांच के दौरान मशीनों पर लगाई सील और अन्य की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रीजनल आफीसर ने बताया कि सभी क्रेशर में काम बंद पाया गया है। पूर्व में मशीनों पर लगाई गई सील यथावत है। समय - समय पर इनकी जांच कराई जाएगी। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि पर्यावरण मानक पूरे न करने पर पहले 23 क्रेशर मिल की मशीनों पर सील लगाकर काम बंद कराया गया था। कई दिनों से इन बंद कराई गई क्रेशर मिल में चोरी छिपे कार्य होने की सूचना पर डीएम जांच के आदेश दिए थे।

-पर्यावरण मानक पूरे न होेने पर 23 क्रेशर के बंद कराने का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें