फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू गौरी के पास गोप्पा गैंग से ज्यादा हथियार !

विज्ञापन
विज्ञापन
डाकू गौरी के पास गोप्पा गैंग से ज्यादा हथियार !
विज्ञापन

:- सुराग मिलने पर गौरी की तलाश में पुलिस जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। डाकू गोप्पा के बाद डाकू महेंद्र पासी उर्फ धोनी गैंग के हथियार बरामद होने के बाद अब पुलिस एक लाख 15 हजार रुपये के इनामी डाकू गौरी यादव की तलाश में पुलिस जुट गई है। जिस युवक के पास से गोप्पा गैंग के हथियार बरामद हुए है उससे गौरी गैंग के छिपने के ठिकानों की सुरागकसी पुलिस को लग गई है। बताया जा रहा गौरी यादव के पास गोप्पा गैंग से ज्यादा हथियार हैं। जिसमें पहले डाकू जीवन में रहे खड्ग सिंह के हथियार भी शामिल हैं। जिनको वह बहिलपुरवा क्षेत्र में छिपाए रहता है। जब कभी मौका मिला तो हथियार लेकर साथियोें के साथ वारदात करना शुरू कर देता है।
जिले की पुलिस ने सरैंया चौकी अंतर्गत कौबरा गांव में छापा डालकर गोप्पा गैंग के बड़ी संख्या में असलहे बरामद किया था। जिसमें गोप्पा गैंग का सदस्य कामता गिरफ्तार किया गया था। गैंग इसी के घर में सारे असलहे रख दिए थे। सूत्र बताते हैं कि पकड़े गए युवक से पुलिस को कई सुराग मिले हैं। जिसमें पता चला है कि एक लाख 15 हजार के इनामी डाकू गौरी यादव के पास इससे अधिक हथियार है जिसमें रायफलों के साथ ही स्वचालित बंदूके भी है।
विज्ञापन

--------------------
एके 47 लेकर चलता था डाकू गौरी यादव
चित्रकूट। बांदा जिले का पप्पू यादव जिसने एक पुलिस कर्मी की एके 47 बंदूक लेकर फरार हो गया था। जो गौरी यादव गैंग मेें शामिल हो गया था। इसी एके 47 को लेकर गौरी यादव चलता था। पुलिस ने ने एके 47 बरामद होने का दावा किया था।
विज्ञापन

------इनसेट
दिल्ली पुलिस के दरोगा को मारी थी गोली
चित्रकूट। डाकू गौरी यादव जिले के बहिलपुरवा क्षेत्र में अधिकत रहता है। जिससे दिल्ली पुलिस के एक दरोगा को बहिलपुरवा क्षेत्र मेें अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर तमंचा लूट लिया था। हालाकि इस समय इसका कहीं पता नहीं चल रहा है।
----इनसेट
पकड़ने के लिए लगाए गए मुखबिर
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि डाकू गौरी यादव की तलाश मेें पुलिस जुटी है, जिसके पकड़ने के लिए मुखबिर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें