फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो बरामद-SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के इमरती कालोनी से भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा के भाई हरिश्चंद्र की चोरी गई बोलेरो को पुलिस ने गुरुवार को इलाहाबाद जिले के खजुरी खुर्द गांव से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के इमरती कालोनी से 28 मई की रात बोलेरो चोरी हुई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। कुछ दिन पूर्व एसपी आरपी सिंह को सूचना मिली कि बोलेरो चोरी का एक आरोपी मिर्जापुर जिला कारागार में बंद है। एसपी के निर्देश पर विवेचक ओपी सिंह ने सीजेएम कोर्ट से मिर्जापुर जेल में निरुद्ध इलाहाबाद के कोराव थाना क्षेत्र के खजुरी खुर्द गांव निवासी आशीष तिवारी को 24 घंटे के लिए रिमांड पर लिया। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि आशीष की निशानदेही पर उसके गांव से बोलेरो बरामद की गई। शुक्रवार को आशीष को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जिला कारागार मिर्जापुर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें