फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों ने किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बिजली विभाग के संविदा कर्मी की करंट लग जाने से हुई मौत के बाद मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए संविदा कर्मचारियों ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर विरोध जताया। अधिकारियों ने लिखित आश्ववासन आर्थिक सहायता दिलाने के आश्वासन पर संविदा कर्मी व परिजन माने। इधर परिजनों ने जेई के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के कलक्ट्रेट फीडर रूखमा गांव में बिजली ठीक कर रहे लाइनमैन बहिलपुरवा थाना अंतर्गत छीतूपुर गांव निवासी संविदा कर्मी राजेश कुमार उर्फ चुनकवान पुत्र लक्ष्मी प्रसाद सोमवार को झुलस गया था। गुरुवार को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार के दिन शव के पोस्टमार्टम के समय मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए संविदा कर्मियों ने पुरानी बाजार स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया। अधीक्षण अभियंता जेपी सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कार्यालय में बुलाकर फटकार लगाते हुए कहा कि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए सभी अधिकारी लिखित आश्वासन दे। विभाग के तरफ से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। परिजनों ने कलक्ट्रेट फीडर के जेई अनुपम कुमार के खिलाफ लापरवाही करने की तहरीर दी है।
इस मौके पर एसडीओ राघवेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, अवर अभियंता महेंद्र कुरील सहित संविदा कर्मी आशीष पांडेय, अब्दुल आदि विभाग विभाग के कर्मचारी व संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें