चित्रकूट। कोतवाली क्षेत्र के शंकर बाजार गल्ला मंडी के पास दिनदहाड़े एक नौ साल की बालिका के अपहरण का प्रयास किया गया। बालिका के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने बालिका को बचाया और एक आरोपी को भी पकड़ लिया। दूसरा मुख्य आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने अपहरण व छेड़खानी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
शंकर बाजार निवासी नौ साल की एक बालिका के परिजनों ने बताया कि वह शौच क्रिया के लिए गल्लामंडी परिसर की ओर गई थी। वापसी पर मोहल्ले के दो युवक रवि केवट व राजा लोध ने उसे पकड़ा और फिर साथ ले जाने लगे। बालिका के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और उसे किसी तरह बचा लिया। स्थानीय लोगोें ने राजा लोध को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि मुख्य आरोपी रवि केवट भाग गया है जबकि राजा को पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ अपहरण के प्रयास, छेड़खानी व पास्को एक्ट लगाया गया है।
दिनदहाड़े बालिका के अपहरण का प्रयास
- चिल्लाने की आवाज सुन स्थानीय लोगों ने बचाया
- एक आरोपी को पकड़ा दूसरा फरार