फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के बहाने झोलाछाप डाक्टर ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर पर पत्नी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में बताया कि रैपुरा थाने में शिकायत के बावजूद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ एक ऑडियो रिकार्डिंग भी पुलिस अधिकारियों को सौंपी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह तीन माह के लिए मजदूरी करने अन्य जिले में गया था। इस दौरान उसकी पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने पर जब वह झोलाछाप डाक्टर के पास इलाज को गई तो उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसकी जानकारी पत्नी ने उसे मोबाइल से दी। जब वह मजदूरी कर लौटा तो इसकी ऑडियो रिकार्डिंग के साथ शिकायत छह अक्टूबर को रैपुरा थाने में दी। दो दिन तक कोई सुनवाई न होने पर उसने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को तहरीर व ऑडियो रिकार्डिंग देकर आरोपी झोलाछाप डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। इस मामले में एसपी मनोज कुमार झा ने रैपुरा थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर कार्रवाई कराने को कहा है।
विज्ञापन


झोलाछाप ने इलाज के बहाने महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें