चित्रकूट। अवैध खनन की सूचना पर रविवार को राजापुर एसडीएम और खनिज अधिकारी की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पहाड़ी के ओरा घाट पर अवैध मौरंग लाद रहे मजदूर भाग गए। टीम ने दो मौरंग लदे डंपर बरामद किए हैं।
विज्ञापन
जिला खनिज अधिकारी मिथेलश कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार को ओरा घाट पर एसडीएम दुर्गेश मिश्रा के साथ अवैध खनन की सूचना पर जांच करने पहुंचे तो वहां मौजूद मजदूर भागने लगे। मौके से बरामद वाहनों को पहाड़ी पुलिस को सौंपे गए हैं।
इस मामले में अज्ञात 12 लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई र्गई है। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के बनकट मार्ग पर अवैध मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर पुलिस ने पकड़े हैं।