फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले नमाज अदा कराने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंगलौर। कस्बे से सटे मुंडलाना गांव में तय समय से पहले ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। जिसमें कई लोग चोटिल हुए हैं। इस दौरान पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के के मुंडलाना गांव में शनिवार को ईद-उल-अजहा की नमाज का समय सवा सात बजे तय हुआ था, लेकिन खराब मौसम को देखते हुए नमाज पढ़ने आएं कुछ लोगों ने दबाव बना कर मौलवी से सात बजे नमाज पढ़वा दी। बाद में पहुंचे लोगों को जब इसका पता चला तो वह भड़क गए। बस इसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। उस समय कुछ लोगों ने बीचबचाव कर मामला रफादफा कर दिया, लेकिन शाम को दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मारपीट के साथ पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हुए हैं। सूचना पर एसपी देहात मणिकांत मिश्र, कोतवाल जवाहर लाल पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने पथराव करने के आरोप में आठ आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों में एक पक्ष से अल्ताफ, इरफान, मुबारिक, नौशाद, दिलशाद व दूसरे पक्ष से इस्लाम, अहसान व अब्दुल रहमान शामिल हैं। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल के साथ गांव में दंगा नियंत्रण वाहन को गांव में तैनात कर दिया गया है। कोतवाल जवाहर लाल के अनुसार पकड़े गए सभी आरोपियों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें