फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी मांगने पर धमकी, भागे मजदूर

विज्ञापन
फोटो-2- मजदूरी न मिलने की दास्तां बताते मजदूर। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। उन्नाव जिले के एक गांव में ईंट भट्ठे में काम करने वाले चित्रकूट के 50 मजदूरों को दो माह से मजदूरी नहीं मिली हैं। मजदूरी मांगने पर उन्हें पीटने व फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी गई। भूखे प्यासे मजदूर किसी तरह भागकर शहर पहुंचे। मुख्यालय में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे मजदूरों भट्ठा मालिक से मजदूरी दिलाने में मदद व सुरक्षा की मांग की है। चित्रकूट जिले के रामनगर, रेहुंटिया, सेमरवार, पुरवा तरौंहा के निवासी मजदूर सुरेश कुमार, अजय, हरीमोहन, दीनदयाल आदि मजदूरों ने परिवार समेत पुलिस अधीक्षक कार्यालय और सदर कोतवाली पहुंचकर दो माह की लाखों रुपये की शेष मजदूरी दिलाने में मदद की गुहार लगाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें