फोटो-1-मारपीट किए जाने से दुखी वृद्ध दंपती को सांत्वना देतीं समाजिक कार्यकर्ता माया प्रजापति। सं?
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/मानिकपुर। दृष्टि बाधित वृद्ध दंपती ने अपनी भूमि पर कब्जा करने का विरोध करना भारी पड़ गया। उनके ही परिजनों ने दंपती को पीट दिया। पीड़ित दंपती सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे और गेट पर मौजूद कुछ लोगों से आप बीती सुनाते हुए फफक पड़े। वहां मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता माया प्रजापति ने दंपती को डीएम से मिलाकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के खरौंध निवासी रसपाल यादव (72) व पत्नी सुबिहिती को आंखों से बहुत कम दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। अब गांव में उनके हिस्से की जमीन पर परिवार के ही कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। शनिवार को परिवार के ही पटुआ व उसके बेटे छोटे ने उनकी जमीन पर निर्माण कराने का प्रयास किया। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने घर आकर उनकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। सोमवार को पीड़ित दंपती कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां सामाजिक कार्यकर्ता माया ने उन्हें डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला से मिलवाया। डीएम ने मामले की जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई कराने का भरोसा वृद्ध दंपती को दिया है।