घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला से पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसियों को आता देख आरोपी धमकी देता हुआ भाग निकला। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार देर शाम को वह घर में अकेली थी। उसकी सास व देवर किसी काम से गांव में किसी के घर गए थे। इसी बीच पड़ोस का एक युवक जबरदस्ती अंदर आकर छेड़खानी करने लगा।
विरोध करने पर तमंचा दिखाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस पर महिला चिल्लाई तो आसपास के लोग आ गए। यह देख आरोपी धमकी देता हुआ भाग निकला। इस घटना से महिला व उसका परिवार डरा हुआ है। पीड़िता ने शुक्रवार को कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।