फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराली जनों ने महिला को पीट किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ासेमरवार गांव में ससुराल वालों ने एक महिला को पीट-पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

कौशंाबी जिले के रसौली गांव निवासी खलील खां ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उसकी पुत्री शाहजहां की ससुराल चित्रकूट बूढ़ासेमरवार गांव में है। बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसकी सास रेहाना, ननद परवीन व देवर काजू ने मारपीट कर घायल कर दिया। पति अमर अली इस समय मुंबई में काम करता है, वह भी उसको परेशान करता है।
वहीं, सास रेहाना निवासी बूढासेमरवार ने बताया कि तीन माह से उसकी बहू शाहजहां मायके में ही रहती है। कई बार उसे लिवाने के लिए गए, लेकिन मायके वालों ने नहीं भेजा। किसी ने उसे मारापीटा नहीं है। उधर, कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें