चित्रकूट। रेडीमेड व्यापार में लाखों रुपये की गड़बड़ी की शिकायत पर वाणिज्यकर बांदा की टीम ने मुख्यालय के एक प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। डिप्टी कमिशभनर वाणिज्यकर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने चार घंटे तक प्रतिष्ठान के गोदाम, घर व दुकान में जांच पड़ताल की। लैपटॉप से कागजातों का मिलान कर कई बिल, बाउचर टीम अपने साथ ले गई है। प्रतिष्ठान के मालिक को बुधवार को अन्य कागजात के साथ बांदा में उपस्थित होने को कहा गया है।
वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा बांदा की टीम ने शहर के पुरानी बाजार स्थित एक रेडीमेड थोक विक्रे ता के प्रतिष्ठान पर मंगलवार की दोपहर को छापा डाला। छापे की सूचना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। छापामार कार्रवाई को देखने के लिए छतों में आसपास के निवासी छतों से यह दृश्य देखे रहे थे। टीम में पांच सदस्य शामिल रहे। जो अलग अलग जांच कर रहे थे। जो फर्म के मलिक से पूछताछ करने के साथ ही सभी कागजात चेक किया। इसके बाद वहीं पर बैठकर डाटा भी तैयार किया।
छापामार टीम का नेतृत्व कर रहीं डीसी रश्मि अवस्थी ने बताया कि चित्रकूट एक रेडीमेड के थोक विक्रेता के यहां जांच की गई है। मुख्यमंत्री पोर्टल में इस प्रतिष्ठान की शिकायत के बाद विशेष टीम गठित कर छापेमारी कर जानकारी जुटाई गई है। जिसमें सभी कागजात चेक किया गया। फर्म के मालिक को बांदा कार्यालय पूछतांछ के लिए सभी जरूरी कागजात के साथ बुलाया गया है। उधर सूत्रों के अनुुसार अभी शहर के तीन और बडे प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर जांच की जानी है।
------------------------