फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी स्मारक मंदिर में चांदी की मूर्ति चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। कामतन मोहल्ले के तुलसी स्मारक मंदिर में घुसकर चोरों ने चांदी की तीन मूर्तियां पार कर दीं। चोरों ने परिसर में रहने वाले किरायेदार सुनील गुप्ता की मां गहने व मोबाइल भी चोरी कर लिया। बुधवार को ही फलाहारी आश्रम में घुसे एक चोर को संतों पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

मंदिर के महंत ओमकार दास ने बताया कि बुधवार देर रात चोर मंदिर में घुस गए। वहां रखी चांदी की तीन मूर्तियां पार कर दी। इतना ही नहीं चोर मंदिर परिसर में रहने वाले सुनील गुप्ता के घर से उनकी मां के जेवर व मोबाइल ले गए, लेकिन किसी को चोरों ने मंदिर व घर में घुसने की भनक नहीं लगी। गुरुवार की सुबह मंदिर से मूर्तियां गायब देख भक्तों में हड़कंप मच गया।
तमाम लोग मंदिर में पहुंचे और गुस्से का इजहार किया। इधर, महंत के सूचना देने के चार घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। महंत के मुताबिक चोर सुनील के घर व मंदिर से एक लाख रुपये से ज्यादा का माल पार कर ले गए हैं। इस मामले में पुलिस ने महंत की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बुधवार की रात ही फलाहारी आश्रम में घुसे चोर को संतों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। साधू व संतों का आरोप है कि क्षेत्र में कई दिनों से लगातार चोरियां हो रही हैं। इसके बाद भी पुलिस चोरो को नहीं पकड़ पा रही है। सभी चोरियों का खुलासा कर माल व मंदिर की मूर्तियां बरामद की जाए। थाना प्रभारी के मुताबिक जल्द ही चोरी की खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें