फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ कार्यालय के स्टेनो निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रिश्वत मांगने के मामले में सीडीओ कार्यालय के स्टेनो को जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। अधिकारियों द्वारा विकास कार्यों की जांच के बाद सीडीओ के स्टेनो राजेश कुमार मिश्रा पर ग्राम प्रधान से जांच में सब सही रिपोर्ट लगवाने के नाम पर रिश्वत ली। इसकी जानकारी होने पर सीडीओ ने जांच कमेटी बनाई और रिपोर्ट के बाद स्टेनो के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

सदर ब्लाक क्षेत्र के गढीघाट गांव में विकास कामों का अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया था। जिस पर कई काम अधूरे व मानक विहीन मिलने पर सीडीओ व अन्य अधिकारियों ने ग्राम प्रधान व सचिव से जल्द इसमें सुधार कराने को कहा था। आरोप है कि इसी मामले में सीडीओ कार्यालय के स्टेनो राजेश कुमार मिश्रा ने ग्राम प्रधान से 25 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी और जांच रिपोर्ट सही कराने का आश्वासन दिया था। जिसमें प्रधान ने स्टेनो को पांच हजार रुपये रिश्वत दी थी।
इसकी जानकारी पर सीडीओ ने जांच कमेटी गठित की थी। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर रविवार को सदर कोतवाली में स्टेनो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में शुक्रवार को जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने स्टेनो को निलंबित कर दिया है। इसकी जांच डीसी मनरेगा को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें