फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा के साथ दबोचा गया हत्यारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रणाम (पायलागी) न करने पर किसान की फावड़ा मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को औदहा गांव के रैपुरवा तिराहे से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी ने इसके पहले एक सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता को फोन पर उसके मामले में हस्तक्षेप न करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना प्रभारी को शुक्रवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी औदहा गांव निवासी पप्पू उर्फ जितेंद्र तिवारी गांव के रैपुरवा तिराहे पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ।
मालूम हो कि पहाड़ी थाना क्षेत्र के औदहा गांव निवासी जगतपाल पुत्र रामकिशोर कोटार्य ने 17 नवंबर को पुलिस को तहरीर दी थी कि गांव के पप्पू उर्फ जितेंद्र तिवारी ने उसके वृद्ध पिता रामकिशोर को प्रणाम (पायलागी) न करने पर फावड़ा से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना क्षेत्राधिकारी राजापुर को सौंपी गई। घायल रामकिशोर की 25 दिसंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर संबंधित मुकदमे में धारा 304 की बढ़ोत्तरी की गई थी।
विज्ञापन

उधर, घटना के बाद आरोपी पप्पू उर्फ जितेंद्र तिवारी ने बृहस्पतिवार को ही सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता कैलाश कोटार्य को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर आरोपी के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें