राजापुर (चित्रकूट)। थाना अंतर्गत सिकरी गांव में लाखों रुपये की चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से तीन लाख के जेवर व 9 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
थानाध्यक्ष राजापुर अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना अंतर्गत सिकरी गांव के संतोष कुमार मिश्र व पुत्र बृजमोहन प्रसाद के घर में आठ सितंबर को चोरी हो गई थी। इस मामले में 24 घंटे के अंदर मुखबिर की सूचना पर चार आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी
अभय सिंह, पंकज सिंह, सचिन, कन्हैया तिवारी निवासी सिकरी थाना राजापुर हैं। पुलिस टीम में एसआई सूबेदार बिंद, पवन कुमार ने चारों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया है।