फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा ने भांजी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट) में थाना क्षेत्र के निवासी युवक ने बताया कि उसकी पत्नी व दस साल की बेटी ससुराल में शादी समारोह में गई थी। जहां रिश्ते में मामा ने दस साल की भांजी के साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी को दबोचकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने बताया कि 20 जून को उसकी पत्नी व बेटी शादी में गई थी। इसी रात को उसके ससुर के साढ़ू के लड़के ने छत पर सोते समय उसकी बेटी के साथ मुंह दबाकर धमकी दी और फिर दुष्कर्म किया। धमकी के चलते डरी बेटी ने घटना की जानकारी उस रात किसी को नहीं दी।
24 जून को गांव लौटने पर उसकी तबियत खराब हुई तो पूछने पर जानकारी दी। 27 जून को आरोपी के खिलाफ भरतकूप थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। भरतकूप थाना प्रभारी निरीक्षक संजय उपाध्याय ने बताया कि रविवार को टीम के साथ पोक्सो एक्ट के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी का मेडीकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें